Hanuman Chalisa
Wed, 23 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold silver rates

सोना और महंगा हुआ, चांदी में भी तेजी

Gold
नई दिल्ली। घरेलू स्तर पर खुदरा जेवराती मांग ठीक-ठाक रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 30 रुपए की बढ़त बनाता हुआ 30,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग में सुधार से चांदी भी 70 रुपए की तेजी में 40 हजार 200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 4.9 डॉलर की बढ़त में सप्ताहांत पर 1,288.80  डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसी तरह दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.9 डॉलर की बढ़त में शुक्रवार को 1,295  डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी तेजी में 17.06 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दोनों कीमती धातुओं की बढ़त के पीछे वैश्विक तेजी ही मुख्य वजह है। अभी घरेलू मांग सामान्य है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच जारी तनाव से सोने में निवेश को बढ़ावा मिल रहा है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मप्र के मदरसों में तिरंगा फहराने के आदेश से सियासी तूफान