गुरुवार, 12 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. gold silver price today city wise rates
Last Updated :मुंबई , मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026 (12:58 IST)

Gold Silver Rates : सस्ता हुआ सोना चांदी, आपके शहर में क्या है दाम, क्या 1 लाख के नीचे आ सकता है गोल्ड?

gold silver rates on 17 february
Gold Silver Price Today : सोने चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट आई। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह क्रूड के भावों में भारी कमी और निवेशकों की मुनाफा वसूली के चलते अंतरराष्‍ट्रीय बाजार से लेकर वायदा कारोबार (MCX) और सराफा बाजार तक सो‍ने चांदी की कीमतों में कमी दिखाई दी। ऐसे में निवेशकों में सवाल उठ रहा है कि क्या कुछ महिनों में सोने के दाम गिरकर 1 लाख रुपए तक आ जाएंगे।
 
 
सोना पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश माना जाता है। वहीं औद्योगिक मांग और निवेश दोनों कारणों से चांदी कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव दिखाई देता है। हालांकि मुनाफा वसूली और डॉलर की मजबूती के चलते पिछले कई दिनों से दोनों धातुओं में गिरावट का दौर दिखाई दे रहा है। अतंरराष्‍ट्रीय स्तर पर तेजी से बदलते हालात इस बात के संकेत दे रहे हैं कि सोने से निवेशकों का मोहभंग हो रहा है।
 
वायदा कारोबार (MCX) पर सुबह 12:18 बजे सोने की कीमत 2,290 रुपए की गिरावट के साथ 1,52,470 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। इस समय चांदी 6,091 रुपए गिरकर 2,33,800 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी।
 
स्पॉट गोल्ड में गिरावट का सिलसिला जारी है और इसकी कीमत 2 प्रतिशत टूटकर 4,892.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं स्पॉट सिल्वर में भी भारी दबाव देखने को मिला, जिसकी कीमत 5 प्रतिशत गिरकर 72.66 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

आपके शहर में क्या है चांदी के दाम?

मुंबई- 2,43,783 रुपए प्रति किलो
चेन्नई- 2,43,710 रुपए प्रति किलो
दिल्ली- 2,43,859 रुपए प्रति किलो
भोपाल- 2,45,148 रुपए प्रति किलो
कोलकाता- 2,43,896 रुपए प्रति किलो
अहमदाबाद- 2,43,514 रुपए प्रति किलो

आपके शहर में क्या है सोने के दाम?

मुंबई- 1,55,363 रुपए प्रति 10 ग्राम
चेन्नई- 1,55,684 रुपए प्रति 10 ग्राम
दिल्ली- 1,55,576 रुपए प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद- 1,55,418 रुपए प्रति 10 ग्राम
कोलकाता- 1,55,184 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल- 1,57,128 रुपए प्रति 10 ग्राम

क्या 1 लाख के नीचे आ सकता है सोना?

जनवरी में 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छूने के बाद से ही सोने के दामों में गिरावट का सिलसिला जारी है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि रूस यूक्रेन युद्ध थमने के बाद रूस एक बार फिर डॉलर में खरीदी शुरू कर देगा। इससे डिडॉलराइजेशन की मुहिम सुस्त पड़ जाएगी और सोने की कीमतों में भारी गिरावट आएगी और यह 1 लाख रुपए से नीचे आ सकता है।
 
हालांकि कई जानकार सोने में गिरावट को केवल एक करेक्शन मान कर चल रहे हैं। उनका मानना है कि सोने के दाम एक बार फिर बढ़ेंगे और साल के अंत तक यह 1.75 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है। इन लोगों का कहना है कि कई देशों के केंद्रीय बैंक अभी भी सोने में निवेश कर रहे हैं।
 
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। जीएसटी और अन्य कारणों से सोने चांदी के दाम यहां दिए गए दाम से अलग भी हो सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
LIVE: मुंबई पहुंचे पीएम मोदी, फ्रांस के राष्‍ट्रपति मैक्रों से करेंगे मुलाकात