रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold Silver Delhi Sarafa Bazar
Written By
Last Modified: शनिवार, 9 मार्च 2019 (16:43 IST)

सोना हुआ सस्ता, चांदी में तेजी

Gold
नई दिल्ली। स्थानीय जेवराती मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 100 रुपए सस्ता होकर 33,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी 400 रुपए चमककर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुएं सप्ताहांत पर तेजी के साथ बंद हुईं। लंदन का सोना हाजिर तेजी के साथ शुक्रवार को 1,298.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी बढ़त के साथ 1,298.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि फरवरी में चीन के निर्यात आंकड़े के नकारात्मक रहने से वैश्विक विकास की गति धीमी पड़ने की आशंका निवेशकों पर फिर हावी हो गई है जिससे उनका रुख सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी तेजी के साथ शुक्रवार को 15.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
नेशनल वुमन पार्टी और ऑल इंडिया वुमन यूनाइटेड में हुआ गठबंधन, 283 सीटों पर लड़ेगी चुनाव