मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (15:49 IST)

सोने में मामूली गिरावट, चांदी हुई मजबूत

Gold
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु पर बने दबाव के कारण गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना पांच रुपए की मामूली गिरावट के साथ 30560 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं चादी 55 रुपए चमककर 38970 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 1.05 डॉलर टूटकर 1212.35 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.40 डॉलर की गिरावट में 1221 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव रहा।

डॉलर के महंगा होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे इसकी मांग घटती है और कीमतों में गिरावट आती है।विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर चढ़कर 15.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
कावड़ियों की टोली ने फिर मचाया उत्पात, पुलिस की जीप को बनाया निशाना