शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: सोमवार, 23 जुलाई 2018 (16:48 IST)

सोना 80 रुपए टूटा, चांदी 65 रुपए मजबूत

Gold
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सोने में आई गिरावट के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी यह 80 रुपए टूटकर 30,890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। स्थानीय मांग में सुधार से चांदी 65 रुपए चमककर 39,320 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।


विदेशी बाजारों में पीली धातु में नरमी रही। सोना हाजिर 2.80 डॉलर टूटकर 1,229.05 डॉलर  प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.50 डॉलर की गिरावट में 1,228.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत  होने से सोने में नरमी रही है।

आमतौर पर सोने और डॉलर के बीच व्युत्क्रमानुपाती संबंध होता है। एक में तेजी से दूसरे में नरमी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की गिरावट में 15.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
अयोध्या रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, रेल यातायात बाधित