गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: शनिवार, 21 जुलाई 2018 (15:02 IST)

बाजार में तेजी से सोना चमका, गिरावट से लुढ़की चांदी

Gold
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के कारण शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन चढ़ते हुए 130 रुपए चमककर 30,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग में आई गिरावट से चांदी 645 रुपए लुढ़ककर 39,255 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।


विदेशों में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त में रहने के बाद पीली धातु में बड़ी तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोना हाजिर अंतत: 9.05 डॉलर की मजबूती के साथ 1,232 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1,231.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डॉलर की मजबूती की आलोचना करने और साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की भी निंदा करने से डॉलर दबाव में आ गया और सोने में उछाल देखा गया। 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी 0.22 डॉलर की मजबूती के साथ 15.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
जम्मू से अमरनाथ यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं का 21वां जत्था रवाना