रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: गुरुवार, 3 मई 2018 (18:37 IST)

कमजोर मांग से सोना टूटा, चांदी उतरी

Gold
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपए उतरकर 32 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 50 रुपए फिसलकर 40200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में तेजी का रुख रहा। सोना हाजिर 5.92 फीसदी बढ़कर 1311.65 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान अमेरिका सोना वायदा 6.6 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1312.12 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी में भी सुधार दिखा और यह 0.10 प्रतिशत चढ़कर 16.48 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
गिरावट में रहा शेयर बाजार