1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market

सोना चमका, चांदी में 180 रुपए की गिरावट

Gold
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए चमककर 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई है।


औद्योगिक मांग उतरने से चांदी 180 रुपए लुढ़ककर 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर रही गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। इससे स्थानीय बाजार में सोने की तेजी सीमित रही।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोना  5.25 डॉलर की गिरावट के साथ 1,316.25 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी बाजार बंद होते समय 0.9 डॉलर टूटकर 1318.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशों में चांदी हाजिर 0.6 डॉलर की गिरावट में 16.41 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)
अगला लेख
गले में लपेटती है खतरनाक कोबरा