बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold futures rose by Rs 358
Written By
Last Updated : गुरुवार, 17 मार्च 2022 (17:26 IST)

सोना वायदे में 358 रुपए की तेजी के साथ 51,793 रुपए प्रति 10 ग्राम

सोना वायदे में 358 रुपए की तेजी के साथ 51,793 रुपए प्रति 10 ग्राम - Gold futures rose by Rs 358
नई दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने का वायदा भाव 358 रुपए की तेजी के साथ 51,505 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का अप्रैल आपूर्ति वाला अनुबंध का भाव 358 रुपए या 0.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,505 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 8,408 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने सोना वायदा कीमतों में तेजी आने का कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली को बताया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,934.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।
ये भी पढ़ें
Mercedes की कारें 1 अप्रैल से 50,000 से 5 लाख रुपए तक महंगी होंगी