सम्बंधित जानकारी
- टाटा मोटर्स की नेक्सन का उत्पादन 3 लाख इकाई पर, 4 नए संस्करण उतारे
- TATA MOTORS ने अपने SUV के काजीरंगा एडिशन किए लॉन्च, नए कलर में हुई पेश, जानें कीमत
- मारुति और टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों पर दे रही हैं बंपर डिस्काउंट
- Tata Motors स्थापित करेगा वाहन कबाड़ केंद्र, महाराष्ट्र सरकार से मिलाया हाथ
- Tata Motors की Starbus की बिक्री 1 लाख इकाई के पार
21,000 रुपए में बुक हो रही है Tata Motors की Altroz DCA, क्या होगी कीमत और फीचर्स
टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी नई Altroz DCA (ऑटोमैटिक) को 21 मार्च को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसके लिए प्री-बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। इस कार को 21,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, होंडा जैज, हुंडई आई20 और टोयोटा ग्लैंजा से होगा।
प्रीमियम हैचबैक को अपने नजदीकी टाटा मोटर्स डीलरशिप पर जाकर बुक किया जा सकता है। टाटा अल्ट्रोज को पहली बार जनवरी 2020 में भारत में लॉन्च किया गया था। अब 2 साल बाद इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया जाएगा।
नई Tata Altroz DCA को कार के XT, XZ, XZ+ और डार्क एडिशन वैरिएंट के साथ पेश किया जाएगा। इस प्रीमियम हैचबैक की कीमत फिलहाल भारत में 5.99 लाख रुपए से 9.69 लाख रुपए एक्स-शोरूम के बीच है।
Tata Altroz में Android Auto, Apple CarPlay, और iRA कनेक्टेड कार टेक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और ड्यूल फ्रंट एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ ही 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
