1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold falls by Rs 80 on weak global demand

कमजोर वैश्विक मांग से सोना 80 रुपए टूटा, चांदी में भी रही 180 रुपए की गिरावट

gold silver
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 80 रुपए की गिरावट के साथ 56,880 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,960 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
 
चांदी की कीमत भी 180 रुपए की गिरावट के साथ 68,795 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,975 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा कि दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 80 रुपए की गिरावट के साथ 56,880 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।
 
विश्लेषकों के अनुसार अधिक कीमत तथा कुछ डीलरों द्वारा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट की पेशकश करने की वजह से भारतीय बाजार में खुदरा मांग काफी सुस्त रही। विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,923 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.66 डॉलर प्रति औंस पर थी।।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
उतार-चढ़ावभरे कारोबार में सेंसेक्स 170 अंक चढ़ा, आईटी व पेट्रोलियम शेयरों में रही तेजी