1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold and silver prices fell

सोना 350 रुपए टूटा, चांदी भी 1000 रुपए लुढ़की

Gold and silver prices fell
Delhi bullion market : वैश्विक बाजारों से कमजोरी के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपए की गिरावट के साथ 63950 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमत भी 1000 रुपए लुढ़ककर 78500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 64300 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,000 रुपए लुढ़ककर 78,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि इसके पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 79,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 
इस बीच एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोने के फरवरी अनुबंध का भाव 244 रुपए की गिरावट के साथ 63,145 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसके अलावा चांदी के मार्च अनुबंध का भाव 1,166 रुपए गिरकर 73,793 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,070 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी गिरावट के साथ 23.80 डॉलर प्रति औंस रही। कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,070 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले बंद स्तर से 10 डॉलर कम है।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि पिछले सत्र में सोने की कीमतों के तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद व्यापारियों ने मुनाफावसूली की, जिससे कॉमेक्स सोने में गिरावट आई। गांधी ने कहा कि डॉलर में मजबूती आने और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने के कारण भी सोने पर दबाव रहा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
अगला लेख
परमवीर विजेता मेजर शैतान सिंह के स्मारक पर विवाद, जानिए कौन है यह वीर योद्धा?