1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi bullion market

सोना 110 रुपए गिरा, जानिए क्‍या है भाव...

Delhi bullion market
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने का वायदा भाव 110 रुपए की गिरावट के साथ 51787 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का जून डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 110 रुपए या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,787 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 18,013 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख को देखते हुए निवेशकों ने अपने सौदों की कटान की जिससे सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,936.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)
अगला लेख
बेंगलुरु के 4 स्कूलों को मिली बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच