1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 4 schools in Bangalore received bomb blast threats

बेंगलुरु के 4 स्कूलों को मिली बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Threat
बेंगलुरु। बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने शुक्रवार को बताया कि शहर के 4 स्कूलों को 'ई-मेल' के जरिए बम से विस्फोट की धमकी मिली है और पुलिस के दल मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

पंत ने कहा, बेंगलुरु के बाहरी इलाके के चार स्कूलों को ई-मेल से बम विस्फोट की धमकी मिली है। हमारी स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या मौके पर कुछ मिला है, आयुक्त ने कहा, हमारे दल ई-मेल के आधार पर मौके पर जांच कर रहे हैं और जानकारी मिलने पर मीडिया के साथ उसे साझा किया जाएगा।(भाषा) 
अगला लेख
आतंकवादी सरगना हाफिज सईद को 31 साल की जेल