• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. big fall in rupee after economic survey
Written By
Last Modified: मंगलवार, 31 जनवरी 2023 (15:11 IST)

आर्थिक समीक्षा के बाद रुपए में बड़ी गिरावट, 52 पैसे टूटा

rupee
मुंबई। संसद में मंगलवार को पेश 2022-23 की आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि निर्यात के स्थिर होने और चालू खाते का घाटा बढ़ने के कारण रुपए पर दबाव बढ़ेगा। आर्थिक समीक्षा पेश होने के बाद निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और रुपए में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
 
स्थानीय शेयर बाजार में कमजोरी और विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने के बीच मंगलवार को रुपया दोपहर के कारोबार में 52 पैसे टूटकर 82.04 प्रति डॉलर पर आ गया। 
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.61 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और गिरावट के साथ 82.04 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 52 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। सोमवार को रुपया 81.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत के लाभ से 102.42 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 फीसदी के नुकसान के साथ 84.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
 
ये भी पढ़ें
आर्थिक समीक्षा : बढ़ेगा चालू खाते का घाटा, कमजोर होगा रुपया