सम्बंधित जानकारी
- Union Budget 2023-24 : संसद सत्र हंगामेदार होने के आसार, महंगाई, रोजगार, चीन सीमा विवाद पर मोदी सरकार का घेराव करेगा विपक्ष, बनाई यह रणनीति
- पाकिस्तान में महंगाई से हाहाकार, 80 रुपए लीटर तक महंगा हो सकता है पेट्रोल, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़
- भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोड़ नहीं, दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय
- चीन से व्यापार बढ़ने से केजरीवाल नाराज, बताया- क्या है दिल्ली में कम महंगाई का राज?
- पाकिस्तान में आटे के लिए दम तोड़ते लोग, फिर भी नहीं सुधर रहा आतंकवाद का 'आका'
वित्तमंत्री ने संसद में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, अर्थव्यवस्था को लेकर क्या हैं सरकार के अनुमान
नई दिल्ली। बजट 2023-24 से पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। सर्वेक्षण में 2023-24 में विकास दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई।
वित्तमंत्री बुधवार को वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करेंगी। आइए जानते हैं वित्तमंत्री द्वारा संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण के मुख्य बिन्दु...
- 2022-23 में 7 फीसदी विकास दर का अनुमान।
- 2022-23 में महंगाई दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान।
- महंगाई दर आरबीआई की स्वीकार्य दर से ज्यादा स्तर पर।
- 2023-24 में विकास दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान।
- कोरोना के बाद देश की आर्थिक रिकवरी में तेजी।
- कोरोना के चलते 2 साल मुश्किल भरे।
- सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाया।
- स्वास्थ्य क्षेत्र की वित्तीय स्थिति में जोरदार तेजी।
- देश में पूंजीगत निवेश बढ़ा।
- एक्सपोर्ट ग्रोथ में जोरदार तेजी।
- देश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार।
