1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Air Asia domestic flight,

एयर एशिया की बंपर छूट..केवल 99 रुपए में घरेलू यात्रा

Air Asia
मुंबई। किफायती विमानन सेवाएं देने वाली मलेशियाई कंपनी एयर एशिया ने एक तरफ की यात्रा पर छूट की पेशकश की है। इसके तहत उसके स्थानीय संयुक्त उपक्रम नेटवर्क पर घरेलू यात्रा का टिकट 99 रुपए तथा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का टिकट 444 रुपए के मूल किराए पर उपलब्ध होगा।
 
कंपनी ने जारी बयान में कहा कि इस पेशकश के तहत टिकटों की बुकिंग आज रात से शुरू होगी और ये टिकट अगले साल मई से जनवरी 2019 के बीच की यात्रा के लिए उपलब्ध होंगे। 
 
उसने कहा, ‘घरेलू उड़ानों के लिए 99 रुपए और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 444 रुपए के मूल किराए का लुत्फ उठाइए।’ उल्लेखनीय है कि विमान किराए में बड़ा हिस्सा ईंधन अधिभार, हवाई अड्डा शुल्क, कर एवं अन्य शुल्कों का होता है।
 
एयर एशिया इंडिया एक संयुक्त उपक्रम है, जिसमें टाटा संस की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत और एयर एशिया की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। (भाषा)