Sat, 4 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Japan hurricane flight cancellation

जापान में तूफान से सैंकड़ों उड़ानें रद्द

Japan
टोक्यो। जापान के दक्षिणी हिस्से में शक्तिशाली तूफान आने से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जिसके कारण सैकड़ों घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं तथा रेल सेवाओं का परिचालन निलंबित कर दिया गया है।
 
जापान मौसम एजेंसी ने बताया कि तूफान तलीम ने जापान के क्यूशू द्वीप में दस्तक दे दी है।  यहां हवाएं 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।
 
सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके के अनुसार तेज हवाओं की वजह से कम से कम 644 घरेलू  उड़ानें रद्द कर दी गई है। वहीं जेआर क्यूशू रेलवे ऑपरेटर ने बताया कि सभी मुख्य क्षेत्रीय ट्रेन  सेवा निलंबित हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि जापान के आधे से ज्यादा द्वीप समूहों में भारी बारिश, समुद्र में ऊंची  लहरें, संभावित भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। (भाषा)