1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. 7 records of Sensex in 2021

Corona संक्रमण के बीच 2021 में सेंसेक्स के 7 रिकॉर्ड

Sensex
नई दिल्ली। कोरोनावायरस  महामारी से प्रभावित देश-दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में उतार-चढ़ाव के बीच इस साल यानी 2021 में बीएसई के 30-कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स ने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इनका तिथिवार ब्योरा इस प्रकार है-
 
  • 21 जनवरी : 21 जनवरी, 2021 को सेंसेक्स ने दिन में कारोबार के दौरान पहली बार 50 हजार अंक के स्तर को छुआ।
  • 3 फरवरी : इस दिन सेंसेक्स पहली बार 50 हजार अंक के ऊपर बंद हुआ।
  • 5 फरवरी : सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान पहली बार 51 हजार अंक के स्तर को पार किया।
  • 8 फरवरी : पहली बार सेंसेक्स 51 हजार अंक के पार बंद हुआ।
  • 15 फरवरी : सेंसेक्स पहली बार 52,000 अंक के पार पहुंचा।
  • 24 मई : बीएसई की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण ने 3000 अरब डॉलर का आंकड़ा छुआ।
  • 11 जून : सेंसेक्स ने 52,641.53 अंक के अब तक के सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ।
 
इसी दिन अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 52 हजार 474.76 अंक पर बंद हुआ। बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण रिकॉर्ड 2 करोड़ 31 लाख 11 हजार 214.71 करोड़ रुपए पर। इस कैलेंडर वर्ष 2021 में अब तक सेंसेक्स 4,723.43 अंक या 9.89 प्रतिशत चढ़ चुका है।
 
अगला लेख
सीआईएसएफ में 2100 कांस्टेबलों की हुई पदोन्नति