1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. HBSE results : Haryana Board 10th results

HBSE Results : आज आएगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

HBSE results
चंडीगढ़। हरियाणा बोर्ड शुक्रवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। यह जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर की ओर से दी गई है। परीक्षा परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
 
राज्य के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि 10वीं कक्षा के परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के जरिये तैयार किए गए हैं। 11 जून को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि अभी 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख जारी नहीं की गई है। 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से अभी हालात परीक्षा करवाने के अनुकूल नहीं हैं। अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा देना चाहता है, तो परिस्थितियां सामान्य होने के बाद उसके लिए परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
 
कक्षा 10वीं के लिए नियमित 3,18,373 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 1,74,956 छात्र जबकि 1,43,417 छात्राएं हैं। वहीं, 11,628 विद्यार्थी स्वयंपाठी व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत थे।
अगला लेख
कोरोना से मौत के आंकड़ों में उलझी बिहार सरकार