1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. लखीमपुर खीरी हिंसा
  4. Supreme Court to hear Lakhimpur case

लखीमपुर मामले में SC ने लिया स्‍वत: संज्ञान, 3 जजों की बैंच कल करेगी सुनवाई

Lakhimpur Khiri Case
नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना पर उच्‍चतम न्‍यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया। इस मामले में न्‍यायालय कल सुनवाई करेगा।

प्रधान न्‍यायाधीश (CJI) एनवी रमना की बेंच यह सुनवाई करेगी।। CJI के अलावा जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली भी बेंच में शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह संज्ञान लिया है। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

हजारों की संख्या में किसान यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में केंद्रीय मंत्रियों का विरोध करने के लिए जमा हुए थे। 
किसानों ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में रविवार को हुई हिंसा को लेकर केस दर्ज कराया है। 
अगला लेख
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर भोपाल की युवती से रेप