सम्बंधित जानकारी
- NCB पूछताछ में ड्रग्स पैडलर का बड़ा खुलासा, डार्क नेट से खरीदे ड्रग्स, बिटकॉइन से हुआ था लेन-देन
- आज लखनऊ में पीएम मोदी, यूपी को देंगे 4,737 करोड़ की 75 योजनाओं की सौगात
- वाहनों में हार्न की जगह बजेगा भारतीय संगीत, नितिन गडकरी ला रहे हैं नया कानून
- serverdown: Insta, Facebook, Whats app तो ठीक है पर तू (पेट्रोल) कब डाउन होगा...
- लखीमपुर खीरी में शांति नहीं सन्नाटा पसरा है, चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं सुरक्षाकर्मी
लखीमपुर खीरी में किसानों को रौंदने का VIDEO वायरल, प्रियंका ने पीएम मोदी को टैग कर पूछा सवाल...
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर में केंद्रीय गृहमंत्री की गाड़ी से कुचलकर किसानों की मौत और उसके बाद हुई हिंसक झड़प के मामले ने यूपी की सियासत को गरमा दिया है। सोमवार को सोशल मीडिया में घटनाक्रम का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है इसमें जीप से कुछ लोगों को रौंदा जाना दिख रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद ही लखीमपुर में किसानों का गुस्सा भड़का और हालात काबू से बाहर हो गए।
दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार का है। घटना के समय किसान लखीमपुर खीरी के तिकुनिया स्थित महाराज उग्रसेन इंटर कालेज से विरोध प्रदर्शन कर लौट रहे थे। हालांकि वीडियो में साफ नहीं है कि गाड़ी कौन चला रहा है?
आप नेता संजय सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'किसानो की हत्यारी गाड़ियों की रफ़्तार देखिये आदित्यनाथ जी आपके राज में किसानो की निर्मम हत्त्या करने वाले गिरफ़्तार कब होंगे? पिछले 30 घंटे से आपने मुझे मेरे साथियों के साथ पुलिस हिरासत में रखा है। लेकिन हत्त्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। क्या यही आपके न्याय का सिद्धांत है?
किसानो की हत्यारी गाड़ियों की रफ़्तार देखिये आदित्यनाथ जी आपके राज में किसानो की निर्मम हत्त्या करने वाले गिरफ़्तार कब होंगे?
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 5, 2021
पिछले 30 घंटे से आपने मुझे मेरे साथियों के साथ पुलिस हिरासत में रखा है।
लेकिन हत्त्यारे खुलेआम घूम रहे हैं।
क्या यही आपके न्याय का सिद्धांत है? pic.twitter.com/4NXp2ed9fB
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाथों में भारतीय किसान यूनियन के झंडे और काले झंडे लिए किसान वापस लौट रहे थे कि तभी एक जीप पीछे से आती है और किसानों को रौंदते हुए आगे बढ़ जाती है।
इस बीच प्रियंका ने पीएम मोदी को टैग कर ट्वीट किया, नरेंद्र मोदीजी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ। क्यों?
.@narendramodi जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 5, 2021
अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ। क्यों? pic.twitter.com/0IF3iv0Ypi
सरकार ने मारे गए किसानों को 45-45 लाख रुपए, घायलों को 10-10 लाख मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी के ऐलान के बाद प्रकरण में समझौता हो गया।
