फनी बाल कविता : बचपन का चेहरा
चलो किसी ठेले पर चलकर,
दोनों खाएं चना चबेना।
आधे पैसे मैं दे दूंगा,
आधे पैसे तुम दे देना।
झूठ बोलना ठीक नहीं है,
लिखा किताबों में है ऐसा।
कल्लू भी ये ही कहता है,
लल्लू भी कह ताहै वैसा।
हमने खाई चाट पकौड़ी,
अम्मा से सच-सच कह देना।
चुरा-चुरा कर रात चांदनी,
फूलों ने भीतर भर ली है।
अपनी कंचन निर्मल काया,
दुग्ध बरफ जैसी कर ली है।
चोरी का इल्जाम भूल से,
भी फूलों पर मत धर देना।
बचपन की यह भोली चोरी,
कभी नहीं चोरी कहलाती।
माता यशोदा कृष्ण कन्हैया,
की चोरी से खुश हो जातीं।
ऐसी मन भावन चोरी को,
श्वांस-श्वांस भीतर भर लेना।
चोरी की परिभाषा भी तो,
बचपन कहां जान पाता है।
जो भी उसे ठीक लगता है,
उठा-उठा कर ले आता है।
वहां सिर्फ ईमान लिखा है,
बचपन का चेहरा पढ़ लेना।
दोनों खाएं चना चबेना।
आधे पैसे मैं दे दूंगा,
आधे पैसे तुम दे देना।
झूठ बोलना ठीक नहीं है,
लिखा किताबों में है ऐसा।
कल्लू भी ये ही कहता है,
लल्लू भी कह ताहै वैसा।
हमने खाई चाट पकौड़ी,
अम्मा से सच-सच कह देना।
चुरा-चुरा कर रात चांदनी,
फूलों ने भीतर भर ली है।
अपनी कंचन निर्मल काया,
दुग्ध बरफ जैसी कर ली है।
चोरी का इल्जाम भूल से,
भी फूलों पर मत धर देना।
बचपन की यह भोली चोरी,
कभी नहीं चोरी कहलाती।
माता यशोदा कृष्ण कन्हैया,
की चोरी से खुश हो जातीं।
ऐसी मन भावन चोरी को,
श्वांस-श्वांस भीतर भर लेना।
चोरी की परिभाषा भी तो,
बचपन कहां जान पाता है।
जो भी उसे ठीक लगता है,
उठा-उठा कर ले आता है।
वहां सिर्फ ईमान लिखा है,
बचपन का चेहरा पढ़ लेना।

