biodatamaker
Sun, 20 Sep 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Lal Bahadur Shastri

हाइकू रचनाएं : लालबहादुर शास्त्री

Lal Bahadur Shastri
एक थे लाल
बहादुर कमाल 
लौहपुरुष।


 
लालों में लाल
कांतिमय कुंदन 
तन निर्धन।
 
छोटा लड़का
गंगा का चौड़ा पाट 
बेखौफ तैरा।
 
देश का लाल
तन दुबला पाया 
मन विशाल।
 
जय जवान
शास्त्रीजी हैं महान
जय किसान।
 
ताशकंद में
रहस्यमय मृत्यु
शांति का दूत।
 
भारतरत्न 
सत्यनिष्ठ साहसी 
निडर शास्त्री।
 
सत्य शिखर
गांधी के अनुयायी
बेदाग छवि।
 
पुष्प सौरव 
भारत के गौरव
कोटि नमन।
 
ये भी पढ़ें
हिन्दी कविता : चंपा का फूल