1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Over 6,200 pilgrims leave for Amarnath cave from Jammu

Amarnath Yatra: कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु अमरनाथ गुफा के लिए रवाना, 2 लाख से अधिक ने किए बाबा के दर्शन

Amarnath Pilgrimage
Amarnath Yatra: अमरनाथ तीर्थयात्रा (Amarnath Yatra) के लिए 6,200 से अधिक श्रद्धालुओं का 15वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह यहां भगवती नगर (Bhagwati Nagar) आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 1 जुलाई को शुरू हुई इस 62 दिवसीय तीर्थयात्रा के दौरान अब तक 2,29,221 से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन कर चुके हैं।
 
भगवान शिव के पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन के लिए 241 वाहनों के जरिए 6,200 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के 2 आधार शिविरों की तरफ रवाना हुआ। हिमालयी क्षेत्र में स्थित 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई थी और यह 31 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए 2 मार्ग हैं। पहला, अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग जबकि दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो छोटा लेकिन बेहद दुर्गम है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Manipur : महिला की हत्या मामले में 9 लोग गिरफ्तार, नगा इलाकों में 12 घंटे का बंद