मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Manipur: 9 people arrested in the murder of a woman
Written By
Last Updated : सोमवार, 17 जुलाई 2023 (11:41 IST)

Manipur : महिला की हत्या मामले में 9 लोग गिरफ्तार, नगा इलाकों में 12 घंटे का बंद

Manipur : महिला की हत्या मामले में 9 लोग गिरफ्तार, नगा इलाकों में 12 घंटे का बंद - Manipur: 9 people arrested in the murder of a woman
Manipur : मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में एक महिला की हत्या के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र 55 वर्ष के करीब थी और उसे सावोम्बंग इलाके में शनिवार शाम को गोली मारी गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में पांच महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से दो अग्नेयास्त्र बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां जिले के विभिन्न इलाकों से की गई हैं।

इंफाल ईस्ट के पुलिस अधीक्षक कश शिवकांत सिंह ने कहा कि जांच जारी है और अगर इसमें और लोगों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। सिंह के अनुसार, जिस महिला की हत्या की गई है, वह मारिंग नगा समुदाय से ताल्लुक रखती थी। हेईकाकमापाल गांव विकास समिति ने कहा कि वह तीन आरोपियों को क्षेत्र से निर्वासित करेगा।

राज्य के उन इलाकों में जहां नगा समुदाय के लोग रहते हैं, वहां सोमवार सुबह छह बजे से 12 घंटे का बंद शुरू हुआ। यह बंद मणिपुर में नगा समुदाय के लोगों के शीर्ष संगठन ‘यूनाइटेड नगा काउंसिल’ (यूएनसी) ने महिला की हत्या के विरोध में आहूत किया है। यूएनसी ने हत्या मामले की न्यायिक जांच और आरोपियों के लिए ‘ऐसी सजा की मांग की है, जो एक उदाहरण’ पेश करे।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 150 लोगों की जान जा चुकी है।
Edited by navin rangiyal/ (भाषा)
ये भी पढ़ें
Amarnath Yatra: कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु अमरनाथ गुफा के लिए रवाना, 2 लाख से अधिक ने किए बाबा के दर्शन