1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Encounter between terrorists and security forces in Pulwama

पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान शुरू

security forces
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के मित्रीगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
 
अधिकारी के मुताबिक तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबल भी आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब दे रहे हैं। अधिकारी के अनुसार आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है और अभी तक दोनों पक्षों में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
भारतीय कंपनी को 35 लाख डॉलर देने संबंधी आदेश के खिलाफ ईरान सरकार की याचिका खारिज