1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. earthquake in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1

jammu kashmir
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। 
 
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह करीब 5:15 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई में था।
 
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही नेपाल में डेढ़ घंटे में भूकंप के 2 झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 और 5.9 बताई गई थी।
 
 
अगला लेख
पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव, दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत