सम्बंधित जानकारी
- राजौरी में सेना की एंबुलेंस खाई में गिरी, 2 जवानों की मौत
- Bihar Politics : आनंद मोहन की रिहाई के पीछे का सच हैरान करने वाला है! जातीय समीकरण के सियासी पेच में उलझी बाहुबली की आजादी
- Rajasthan Weather: राजस्थान को मई में नहीं सताएगी गर्मी, IMD ने जताया पूर्वानुमान
- Badrinath: बद्रीनाथ को ओढ़ाए कंबल पर लेपित घी मिला ताजा, देश में रहेगी खुशहाली
- क्या गिरफ्तार होगा बाहुबली ब्रजभूषण शरण सिंह? FIR दर्ज होने के बाद दिया यह बयान
आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के अहरौला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के ट्रैक्टर ट्राली से टकराने से 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार देर रात लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो बांस लदे एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल किरण नामक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां से वाराणसी स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ितों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
