1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP MP demanded Bharat Ratna for Dalai Lama

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

BJP MP demanded Bharat Ratna for Dalai Lama
Dalai Lama News : अरुणाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोकसभा सदस्य तापिर गाओ ने बुधवार को केंद्र से दलाई लामा को ‘भारत रत्न’ देने का आग्रह किया और कहा कि वह अहिंसा एवं करुणा के वैश्विक दूत हैं। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस विषय को उठाते हुए गाओ ने कहा, भारत अहिंसा की भूमि है। परम पावन दलाई लामा अहिंसा और करुणा के दूत हैं। भारत सरकार को उन्हें 'भारत रत्न' देकर उनके योगदान को सराहना चाहिए। दलाई लामा कोनोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
भाजपा सांसद का कहना था कि 90 वर्ष के हो चुके आध्यात्मिक नेता ने न केवल बौद्ध धर्म, बल्कि समग्र मानवता के लिए अद्वितीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा, आज दलाई लामा केवल एक धार्मिक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि दुनियाभर में शांति के प्रतीक हैं।
 
कौन हैं दलाई लामा : दलाई लामा का जन्म 6 जुलाई 1935 को तिब्बत के ताक्सेर नामक गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को पूरी दुनिया एक शांतिदूत के रूप में जानती है। वे 14वें तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु हैं और उन्होंने पूरी दुनिया को अपने विचारों, साधना और जीवनशैली से प्रभावित किया है। उन्‍हें नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। ‘दलाई लामा’ का असली नाम तेनज़िन ग्यात्सो (Tenzin Gyatso) है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Share Market : सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा, निफ्टी भी रहा बढ़त में