खाई में गिरी बस, वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत
Jammu Kashmir News : जम्मू के झझर कोटली में मंगलवार सुबह अमृतसर से कटरा जा रही बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल है।
बताया जा रहा है कि बस में सवाल श्रद्धालु माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। बस जम्मू से लगभग तीस किलोमीटर की दूरी पर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर फिसलकर एक पुल के ऊपर से नीचे खाई में गिर गई। बस में 75 यात्री सवार थे।
घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ, पुलिस और सेना की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर बस में सवार 64 यात्रियों को बचा लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta

