शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Pakistani infiltrator killed at LOC on Indian soldiers
Written By
Last Updated : शनिवार, 20 मई 2023 (12:31 IST)

भारतीय जवानों पर LOC पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

भारतीय जवानों पर LOC पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया - Pakistani infiltrator killed at LOC on Indian soldiers
LOC: जम्मू। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर शनिवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घुसपैठिया जब सीमा पार से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, तब मेंढर उपसंभाग के बालाकोट सेक्टर (Balakot sector) में तैनात जवानों ने उसे कई बार आगाह करते हुए रुकने को कहा।
 
अधिकारियों के मुताबिक हालांकि घुसपैठियां नहीं माना और वापस भागने की कोशिश करने लगा, तभी जवानों ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में विस्तृत ब्योरे का इंतजार है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर FIR की मांग, भोपाल में विरोध प्रदर्शन