• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. 5 people died after SUV fell into a ditch in Ramban, Jammu and Kashmir
Last Updated :रामबन/जम्मू , शनिवार, 12 जुलाई 2025 (12:06 IST)

जम्मू कश्मीर के रामबन में एसयूवी के खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, 1 घायल

5 people died after SUV fell into a ditch in Ramban
5 people died after SUV fell into a ditch in Ramban: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक निजी यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर 600 फुट गहरी खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एसयूवी (SUV) (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) शुक्रवार देर रात उखराल पोगल परिस्तान क्षेत्र में सेनाबाथी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।ALSO READ: कर्नाटक में भीषण सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत
 
उन्होंने कहा कि तौकीर अहमद (20) नामक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों में से 3 मोहम्मद रफीक (40), अब्दुल लतीफ (40) और एजाज अहमद (20) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि शकील अहमद (24) की आज सुबह श्रीनगर के एक अस्पताल में मौत हो गई जबकि एकमात्र जीवित बचे यावर अहमद (25) की हालत गंभीर बनी हुई है।ALSO READ: एक्सीडेंट और दुर्घटनाओं से बचा सकता है ये चमत्कारी मंत्र, हर रोज घर से निकलने से पहले करें सिर्फ 11 बार जाप
 
उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों तथा पीड़ितों परिवारों को आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। रामबन के उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान ने मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपए और घायल व्यक्ति को 25 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। उपायुक्त ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta