सम्बंधित जानकारी
- तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से टकराई स्कूल बस, 3 छात्रों की मौत
- मुंबई लोकल ट्रेन हादसे पर हाईकोर्ट ने जताई चिंता, रेल से गिरकर 5 यात्रियों की हुई थी मौत
- मुंबई लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, 10 से 12 यात्री ट्रेन से गिरे
- ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, कटक में पटरी से उतरी कामाख्या एक्सप्रेस
- राउरकेला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 3 डिब्बे बेपटरी, झुग्गीवासी जान बचाकर भागे
कठुआ में भारी बारिश, पटरी से उतरी मालगाड़ी
Goods train derailed : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारी बारिश की वजह से गुरुवार को जम्मू से पठानकोट जा रही एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे जम्मू-पठानकोट मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि कठुआ और लाखनपुर के बीच सुबह करीब पांच बजकर 30 मिनट पर हुई इस घटना से रेल यातायात बाधित हो गया और ट्रेनों की आवाजाही बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
इस बीच लाखनपुर जगतपुर रोड भी भारी बारिश की वजह बह गया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे सारा मलबा ट्रैक पर आ गया। इस वजह से ट्रेन पटरी से उतर गई।
जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिले की रामनगर तहसील में हाईवे स्कूल सुनेतर के पास एक यात्री बस सड़क से फिसलकर पलट गई, जिससे कम से कम 6-7 लोग घायल हो गए।
edited by : Nrapendra Gupta
edited by : Nrapendra Gupta
