सम्बंधित जानकारी
- किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 2 घायल
- किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के 4 जवान घायल
- जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर
- जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी
- Jammu and Kashmir: वैष्णोदेवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन से 2 महिलाओं की मौत, 1 लड़की घायल
पीएम मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले बारामूला में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर
Jammu Kashmir encounter : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले सुरक्षा बलों ने बारामूला के चक टापर क्रेरी पट्टन इलाके में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। पीएम मोदी आज चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन इलाके के चक टप्पर क्रीरी में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार देर रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इलाके में तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
जम्मू कश्मीर के बारामुला में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। समाचार लिखे जाने तक इलाके में अब भी गोलीबारी जारी है।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत 2 सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि 2 अन्य घायल हो गए। ALSO READ: किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 2 घायल#WATCH | Baramulla, J&K: An encounter is underway at Chak Tapper Kreeri Pattan area of Baramulla.
— ANI (@ANI) September 14, 2024
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/FDkin0wdMm
सेना ने कहा कि व्हाइट नाइट कोर के जीओसी (जनरल ऑफिसर कमांडिंग) और सभी रैंक के जवान, बहादुरों के बलिदान को सलाम करते हैं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
