1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. 2 women killed in landslide on Vaishnodevi temple road

Jammu and Kashmir: वैष्णोदेवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन से 2 महिलाओं की मौत, 1 लड़की घायल

2 women killed in landslide on Vaishnodevi temple road
landslide on Vaishnodevi temple road : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णोदेवी (Vaishnodevi) मंदिर के नए रास्ते पर सोमवार को भूस्खलन (landslide) होने से 2 महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते बताया कि अपराह्न करीब 2 बजकर 35 मिनट पर भवन से 3 किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ जिससे लोहे के ढांचे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। तीर्थयात्री मंदिर की ओर जा रहे थे तभी भूस्खलन के कारण वे लोहे के ढांचे के नीचे फंस गए।

 
रियासी के उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने प्रारंभिक सूचना रिपोर्ट के हवाले से बताया कि घटना में 2 महिलाओं की मौत हो गई है और 1 लड़की गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं तथा अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। महाजन कटरा के लिए रवाना हो गए हैं।

 
कटरा त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर में दर्शन के वास्ते आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर है। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और रास्ते पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही रोक दी गई। इससे पहले 2022 में नववर्ष के दिन मंदिर में भगदड़ में 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 16 घायल हो गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Caste Census पर RSS का बड़ा बयान, कहा- जाति जनगणना जरूरी, लेकिन...