जम्मू-कश्मीर में 3 स्थानों पर मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर
Jammu Kashmir encounter : जम्मू-कश्मीर के माछिल, राजौरी और तंगधार में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ रातभर जारी रही। माछिल में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। तंगधार में भी एक आतंकी ढेर।
सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'घुसपैठ के संभावित प्रयासों की खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 और 29 अगस्त की मध्य रात्रि को कुपवाड़ा के मच्छल क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया था।'
सेना ने कहा कि खराब मौसम के दौरान संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं और सैनिकों ने गोलीबारी की। संभवत: दो आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने कहा कि माना जा रहा है कि तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा पर एक अभियान के दौरान एक और आतंकवादी मारा गया है।
राजौरी जिले में बुधवार और गुरुवार की मध्य रात को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों ने बुधवार रात साढ़े नौ बजे राजौरी जिले के खेरी मोहरा लाठी और दांथल गांवों में तलाश अभियान शुरू किया था।OP PHILLORA, TANGDHAR #Kupwara
— Chinar Corps - Indian Army (@ChinarcorpsIA) August 29, 2024
Based on intelligence inputs regarding likely infiltration bids, a Joint anti-infiltration Operation was launched by #IndianArmy & @JmuKmrPolice on the intervening night of 28-29 Aug 24 in general area Tangdhar, Kupwara. One terrorist is likely to… pic.twitter.com/R2N6ql2NgM
उन्होंने कहा कि तलाश अभियान के दौरान करीब पौने 12 बजे आतंकवादियों का पता चला। इसके बाद खेरी मोहरा क्षेत्र के निकट आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि घेराबंदी वाले इलाके में 2 से 3 आतंकवादी छिपे हुए हैं। उन्होंने बताया कि घेराबंदी और तलाश अभियान को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है।
ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के एक समूह ने सोमवार रात को राजौरी जिले के मीरा-नगरोटा गांव में एक घर के पास दो अज्ञात व्यक्तियों को देखा था और हवा में गोलियां चलाई थीं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया था।
Edited by : Nrapendra Gupta

