1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Security forces killed a Jaish e Mohammed terrorist in Udhampur Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

Security forces killed a Jaish-e-Mohammed terrorist in Udhampur Jammu and Kashmir
Udhampur Jammu Kashmir News : जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिले के एक वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को मार गिराया जबकि 3 अन्य आतंकी अब भी घिरे हुए हैं। सेना और पुलिस के एक संयुक्त खोज दल ने बृहस्पतिवार सुबह जिले में बसंतगढ़ के सुदूर बिहाली इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है और खराब मौसम के बावजूद व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है। 4 आतंकवादियों के इस समूह की पिछले एक वर्ष से तलाश की जा रही थी।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 4 आतंकवादियों के इस समूह की पिछले एक वर्ष से तलाश की जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस के एक संयुक्त खोज दल ने बृहस्पतिवार सुबह जिले में बसंतगढ़ के सुदूर बिहाली इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके दौरान मुठभेड़ शुरू हुई।
उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है और खराब मौसम के बावजूद व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अभियान में अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। अभियान अभी जारी है।
 
उन्होंने बताया, ऑपरेशन बिहाली’ कोड नाम वाला यह अभियान ऐसे वक्त में शुरू किया गया है जब एक सप्ताह बाद कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने बताया, आतंकवादियों का सुबह करीब साढ़े आठ बजे पता चला...माना जा रहा है कि उनकी संख्या चार है और हम इस समूह को पिछले एक साल से ढूंढ रहे थे।
उन्होंने बताया कि कोहरा होने के बावजूद तलाश अभियान जारी है और मौसम में सुधार होने के बाद ही असल स्थिति का पता चलेगा। अधिकारियों ने बताया कि जिन आतंकवादियों को घेरा गया है, वे पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं और सेना के पैरा कमांडो की अगुवाई में संयुक्त तलाश दल ने करूर नाला के पास उन्हें छिपे हुए पाया।
 
इससे पहले, सुबह जम्मू स्थित सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, एक सटीक सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। आतंकवादियों से सामना हुआ। अभियान अभी जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात सांबा जिले के पुरमंडल इलाके में तलाश अभियान चलाया था। हालांकि कुछ भी बरामद न होने के बाद अभियान शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा