1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Firing between security forces and terrorists in Rajouri

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी

Firing between security forces and terrorists in Rajouri
राजौरी/जम्मू। जम्मू कश्मीर के राजौरी (Rajouri) जिले के एक गांव में मंगलवार शाम सुरक्षा बलों (security forces) और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी शाम करीब साढ़े सात बजे हुई, जब पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के जवान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर थानामंडी के निचले इलाके के करयोटे गांव की ओर बढ़े।
 
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के दलों को देखकर आतंकवादियों ने कुछ गोलियां चलाईं और फिर जवाबी कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है तथा आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
 
इस बीच पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद कठुआ जिले के बानी इलाके में गहन तलाश अभियान भी चलाया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया और संदिग्ध व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिला।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
दुश्मन पर कहर बनकर टूटेंगे फ्यूचर रेडी कॉम्बेट व्हीकल्स, सेना के लिए 1.45 लाख करोड़ के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी