1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By भाषा

वायस मोबाइल लगाएगी कारखाना

100 करोड़ रुपए खर्च करेगी

आईटी
नई दिल्ली, मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली घरेलू कंपनी वायस मोबाइल ने अगले साल यहाँ एक कारखाना लगाने की योजना बनाई है जिसके लिए वह 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

छह महीने पहले हैंडसेटों की बिक्री शुरू करने वाली कंपनी फिलहाल चीन से हैंडसेट खरीद रही है।

वायस मोबाइल के मनोज सील ने बताया, ‘हम परिचालन के छह महीने के भीतर ही 2.5 लाख हैंडसेट बेच चुके हैं। अगले साल हमारी योजना अपना खुद का कारखाना लगाने की है जिसमें 100 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।’

वर्तमान में कंपनी हर महीने 35,000 हैंडसेट बेच रही है और उसने अगले साल से हर महीने पाँच लाख मोबाइल हैंडसेट बेचने का लक्ष्य रखा है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें