1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By WD

एंटीवायरस में घुसा वायरस

आईटी
अगर आपकी कंपनी में भी मैकेफी के एंटीवायरस उपयोग कि‍ए जाते हैं तो आपका कल का दि‍न काफी बुरा गुजरा होगा। एक ब्‍लॉग के अनुसार कल मैकेफी के एंटीवायरस में खराबी आ जाने के कारण बुहुत से आईटी पेशेवरों और कंपनि‍यों का दि‍क्‍कतों का सामना करना पड़ा।

हो सकता है कि‍ आप अभी तक एक डि‍फेक्‍टि‍व वायरस सि‍ग्‍नेचर अपडेट जो Windows XP चलाने वाले सि‍स्‍टम्स को अक्षम कर देता है, द्वारा फैलाए गए कचरे को साफ कर रहे हों। बुरी बात ये है कि‍ मैकफी के गोपनीय दस्‍तावेज के अनुसार इस समस्‍या का कारण क्‍वालि‍टी अश्‍योरेंस प्रोसेस के मूल में आधारभूत खराबी है।

आईटी की दृष्टि‍ से देखा जाए तो यह एक बुरे सपने की तरह है : ऑटोमेटि‍क अपडेट जो आपकी महत्‍वपूर्ण सि‍स्‍टम फाइलों को पूरी तरह नष्ट कर देता है और जो केवल मैन्‍युली ही रि‍पेयर कि‍या जा सकता है। बहुत से आईटी पेशेवरों को इस समस्‍या के चलते मुश्कि‍लों का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि‍ मौजूदा क्‍वालि‍टी अश्‍योरेंस प्रोसेस के कुछ चरणों का पालन न करने के कारण यह समस्‍या आई।

गौरतलब है कि‍ काफी समय तक इस समस्‍या के समाधान के लि‍ए कोई बयान, खेद या लिंक मैकेफी के होम पेज पर नहीं दी गई।
लेखक के बारे में
WD