1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

आईटी निर्यात में भारत आगे

वर्ल्‍ड बैंक की रि‍पोर्ट में चीन दूसरे स्‍थान पर

आईटी खबर
नई दिल्ली। विश्व बैंक ने कहा है कि भारत सूचना संचार तकनीक निर्यात के कारोबार में विश्व में अग्रणी देश बन गया है। बैंक ने कहा कि भारत का सूचना संचार तकनीक निर्यात वर्ष 2006 में बढ़कर 30 अरब डॉलर हो गया।

वर्ल्‍ड बैंक ने अपनी रि‍पोर्ट 'वर्ल्‍ड डवलपमेंट इंडि‍केटर्स 2009' में खुलासा कि‍या है कि‍ वर्ष 2000 से लेकर 2006 क बीच भारत के आईसीटी सेक्‍टर के नि‍र्यात में 25 अरब यू एस डॉलर की वृद्धि‍ हुई हैं। सन् 2000 में भारत का आईटी नि‍र्यात 5 अरब यू एस डॉलर था जो 2006 में बढ़कर 30 अरब डॉलर हो गया।

रि‍पोर्ट में कहा गया है कि‍ वैश्वि‍क मंदी के इस दौर में जबकि‍ हजारों लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है तब भारत की सॉफ्टवेयर इंडस्‍ट्री ने लगभग 11 लाख लोगों को नौकरी दी है।

आईटी उत्‍पाद और सेवाओं के नि‍र्यात में चीन दूसरे स्‍थान पर है जि‍सका आईटी नि‍र्यात 5 अरब 50 करोड़ यूएस डॉलर है। रि‍पोर्ट के अनुसार भारत और चीन सबसे तेज प्रगति‍ करने वाले नि‍र्यातक देशों में रहे हैं।