शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. US looking to ban TikTok and other Chinese social media apps
Written By
Last Updated : मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (18:58 IST)

अब अमेरिका देगा चीन को बड़ा झटका, TikTok सहित कई चीनी ऐप्स पर बैन की तैयारी

Tiktok
लद्दाख में चीन ने भारत को चालाकी दिखाने की कोशिश की, लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी। हिंसक झड़प के बाद भारत ने चीन को आर्थिक मोर्चे पर तगड़ा झटका दिया। भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स बैन कर दिए, वहीं चीनी कंपनियों के टेंडर भी रद्द कर दिए। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में TikTok प्रतिबंधित होने से चीनी कंपनी को करीब 6 अरब डॉलर का नुकसान होगा। अब खबरें हैं कि अमेरिका भी चीनी ऐप्स को बैन करने की तैयारी कर रहा है।


एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सोमवार को कहा कि हम TikTok सहित चीन के सभी सोशल मीडिया ऐप को प्रतिबंधित करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में पोम्पियो ने कहा कि आखिरी फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेना है, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि हम चीनी ऐप्स पर बैन लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में भी चीनी ऐप पर रोक लगाने की मांग हो रही है। अमेरिका में TikTok के 4.54 करोड़ यूजर हैं । भारत में करीब 20 करोड़ यूजर थे। ऐसे में अगर अमेरिकी प्रशासन भारत की तरह इस पर बैन लगा देता है तो चीन को तगड़ा झटका लगेगा। 
भारत सरकार की तरफ से कहा गया था कि बैन किए गए चीनी ऐप के जरिए यूजर्स की जानकारियां हासिल की जा रही थीं और ये देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन गए थे।