सम्बंधित जानकारी
- #vodafoneindia : पुणे में आंशिक तौर पर बंद हुआ वोडाफोन आइडिया का नेटवर्क
- Apple iPhone 12 सीरीज : दुनिया का सबसे पतला और हल्का 5G स्मार्टफोन iPhone 12 Mini हुआ लांच
- जियो भारत में जल्द लांच करेगा 5जी सर्विस, डिजिटल ट्रांसफार्मेशन वर्ल्ड सीरीज 2020 में मुकेश अंबानी का ऐलान
- Apple ने बताई iPhone 12 लांचिंग की तारीख, कीमत का भी हुआ खुलासा!
- Paytm विवाद के बाद Google ने लिया बड़ा फैसला
2 घंटे तक ठप रहा ट्विटर, कंपनी ने हैकिंग से किया इनकार
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर एक बार फिर करीब 2 घंटे तक डाउन रही। इस दौरान उसके यूजर्स ट्वीट करने के लिए परेशान होते रहे। हालांकि अब उसकी सर्विस फिर बहाल हो गई।
कई देशों में भारतीय समयानुसार गुरुवार शाम 7 बजे अचानक ट्विटर की सेवाएं ठप हो गई। यूजर लॉगइन नहीं कर पा रहे थे और जो पहले से लॉगइन थे वे भी ट्वीट करने में असफल हो रहे थे।
इसे लेकर सोशल मीडिया कंपनी ने बयान भी जारी किया। ट्विटर ने कहा, आपमें से कई लोगों के लिए ट्विटर काम नहीं कर रहा है, हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।
Twitter has been down for many of you and we’re working to get it back up and running for everyone. We had some trouble with our internal systems and don’t have any evidence of a security breach or hack: Twitter Support pic.twitter.com/IAifUpVRVN
— ANI (@ANI) October 16, 2020
कंपनी ने कहा, हमारे आंतरिक सिस्टम में दिक्कत के कारण ऐसा हुआ है। फिलहाल सुरक्षा टूटने या हैकिंग का कोई सबूत नहीं मिला है।
