1. समाचार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. parrot orders ice cream fruit veg kite on amazon with help of smart speaker alexa

तकनीक का कमाल, तोते ने वर्चुअल असिस्टेंट से दे दिया फल-सब्जियों और आइस्क्रीम का ऑर्डर

Parrot
नई-नई तकनीकों ने इंसानों की जिंदगी को बदल दिया है। आपने सुना होगा अक्‍सर लोग वर्चुअल असिस्‍टेंट की मदद से ऑनलाइन शॉपिंग भी करते हैं। यह इंसानों के लिए तो सोचा जा सकता है, लेकिन अगर कोई पक्षी ऐसा करे तो आप क्या कहेंगे।


ब्रिटेन में यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अफ्रीकी ग्रे प्रजाति के एक तोते ने वर्चुअल असिस्‍टेंट की सहायता से आइसक्रीम के अतिरिक्त कई फल और सब्जियों के ऑर्डर दे दिए। इस तोते ने स्‍मार्ट स्‍पीकर एलेक्‍सा की सहायता से खरीदारी की। उसने अमेजॉन पर आइसक्रीम से लेकर तरबूज, सूखे मेवे और ब्रोकली के भी ऑर्डर दिए।

इतना ही नहीं लाइट बल्‍ब और पतंग भी मंगवाया। 'डेली मेल' की एक खबर के अनुसार इस तोते का नाम रोको है, जो पहले बर्कशायर स्थित नेशनल एनीमल वेल्‍फेयर ट्रस्‍ट सैंचुरी में रहता था। अफ्रीकी ग्रे प्रजाति के ये तोते इंसानों की आवाज और शब्‍दों को नकल करने में एक्सपर्ट होते हैं।

इसी कारण इस सैंचुरी में पर्यटकों को होने वाली असुविधा को ध्‍यान में रखते हुए उसे हटा दिया गया था। इसके बाद वह इसी अभ्‍यारण्‍य की एक कर्मचारी के साथ रह रहा था। वह अक्‍सर एलेक्‍सा की मदद से अपने फेवरेट गाने सुनता था और एक दिन उसने इसकी मदद से सामान मंगवाने का ऑर्डर भी दे दिया।
फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया
अगला लेख
Haryana Civic Election Results : हरियाणा नगर निगम चुनाव परिणाम, बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर