सम्बंधित जानकारी
- Twitter पर मिलेगी कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग की सुविधा, Elon Musk ने किया ट्विटर यूजर्स को खुश
- WhatsApp को नोटिस भेजेगी भारत सरकार, इंटरनेशनल स्पैम कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए लिया गया एक्शन
- WhatsApp पर इन नंबरों से कॉल, मैसेज आने पर सावधान, I4C ने किया अलर्ट
- ChatGPT पर ट्रेन दुर्घटना की fake news, चीनी व्यक्ति गिरफ्तार
- Twitter से मोहभंग : 1.5 लाख Blue यूजर्स में से 80 हजार ने कैंसिल किया सब्सक्रिप्शन
Twitter का CEO पद छोड़ने वाले हैं Elon Musk? कौन होगा नया सीईओ
Elon Musk
Elon Musk Twitter News : स्पेस एक्स, टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क हमेशा खबरों की सुर्खियों में बने रहते हैं। साथ ही ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क कई तरह की घोषणा भी कर चुके हैं, जिससे इंटरनेट पर कई चर्चाएं भी चली। ऐसी ही एक चौकाने वाली घोषणा हाल ही में एलोन मस्क ने की है। दरअसल, एलन मस्क ने ट्विटर पर ट्वीट कर ये बताया कि वो ट्विटर के CEO पद से इस्तीफा दे रहे हैं और उन्होंने इस पद के लिए किसी को चुन भी लिया है। एलन मस्क का ट्वीट देखने के बाद ये लगता है कि CEO के पद के लिए किसी महिला को हायर किया गया है क्योंकि उन्होंने अपने ट्वीट में 'she शब्द का प्रयोग किया है पर अभी तक किसी का नाम आधिकारिक रूप से बताया नहीं गया है।
क्या है एलन मस्क का ट्वीट? | What is Elon Musk Tweet?
एलन मस्क ने 12 मई को ट्वीट करते हुए लिखा कि "यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं कि मैंने ट्विटर के लिए एक नया सीईओ नियुक्त किया है। वह 6 हफ्ते बाद काम शुरू करेगी। मेरी भूमिका प्रोडक्ट, सॉफ्टवेयर और sysops की देखरेख करने वाले कार्यकारी अध्यक्ष और CTO के रूप में परिवर्तित होगी।" इस ट्वीट के जरिए एलन मस्क ने अपनी नई ज़िम्मेदारियों का भी ज़िक्र किया है।
पिछले साल कहा था छोड़ देंगे अपना पद
आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा था व साथ ही वह ट्विटर के नए CEO भी बन गए थे पर उन्होंने कहा था कि वो अस्थायी रूप से ट्विटर के CEO हैं और कुछ समय बाद नए CEO को हायर करेंगे।
