1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन
Written By WD

सर चढ़ता सोशल नेटवर्किंग का शौक

नए युवा, नई सोच, नया नेटवर्क...

सोशल नेटवर्किंग
गरिमा माहेश्वरी
NDND
किशोरों के लिए इंटरनेट पर चैटिंग और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर स्टाइलिश प्रोफाइल बनाना एक शौक बनता जा रहा है। नेट के जरिए नए दोस्त बनाना, नए लोगों से मिलना, उनके बारे में जानने का जुनून किशोरों में ज्यादा देखा जाता है। सोशल नेटवर्क्स पर प्रोफाइल होना अब उनके लिए एक स्टाइल बन गया है।

अपनी प्रोफाइल में नए फोटो डालना, लोगों के मैसेज का जवाब देना और अपने प्रोफाइल में लगातार बढ़ती मैसेजेस की संख्या को देख खुश होना अब युवाओं की नई पसंद बन गया है। यह एक-दूसरे से जुड़े रहने का एक बढ़िया जरिया है और इन साइट्स पर बहुत से सेफ्टी फीचर भी उपलब्ध होते हैं जैसे अपनी प्रोफाइल पर ऐसी सेटिंग करना, जिससे उसे सिर्फ आपके दोस्त ही देख पाएँ।

इसी तरह की कुछ सेटिंग अपलोड किए गए फोटो के लिए भी की जा सकती है साथ ही आने वाले मैसेज के लिए भ‍ी। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या ऑनलाइन किसी भी डाटा को प्राइवेट रखा जा सकता है? इसलिए अपने डाटा, अपनी प्रोफाइल आदि की सुरक्षा का ख्याल अगर हम खुद ही रखें तो ज्यादा अच्छा है।

आप अपनी प्रोफाइल को जितनी बार चाहें उतनी बार नया लुक दें। अपनी फोटो, अपनी अभिव्यक्ति की स्टाइल चाहे जितनी बार बदलें लेकिन यहाँ प्रस्तुत कुछ बातों का ध्यान रखें:

*ध्यान रखें कि इंटरनेट पर जो भी आप डालेंगे वह कभी भी अस्थायी नहीं होता। आपके द्वारा दी गई जानकारी को बदल देने के बाद भी उस पुरानी जानकारी को पाना कोई मुश्किल नहीं होता।

*अपनी प्रोफाइल को हमेशा ही प्राइवेट सेटिंग पर रखें। इंटरनेट सभी के लिए खुला है और इसलिए कोई भी आपके द्वारा दी गई जानकारी, आपकी तस्वीरें आदि कॉपी कर सकता है।

* किसी भी नेटवर्किंग साइट पर दी हुई प्राइवेसी पॉलिसी को ध्यान से पढ़ें ताकि आपको पता रहे कि आपकी प्रोफाइल की सुरक्षा के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं।

* ऐसा पासवर्ड चुनें जो कोई भी आसानी से नहीं सोच पाए। अपना पासवर्ड नियमित रूप से बदलते रहें साथ ही किसी को भी अपना पासवर्ड न बताएँ।
NDND


* ऐसी कोई भी आपत्तिजनक तस्वीरें या जानकारी प्रोफाइल में न दें जो आने वाले भविष्य में आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध हों।

* कॉपीराइट वाली तस्वीरों के बारे में जानकारी होना अच्छा है। अगर आपको कॉपीराइट लॉ के बारे में जानकारी होगी तो आप ऐसी तस्वीरों का प्रयोग नहीं करेंगे जिन पर कॉपीराइट हो।

अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो अपने आपको बिना किसी मुसीबत में डाले स्मार्ट और सेफ सर्फिंग के साथ अपने दोस्तों से इन नेटवर्किंग साइट्स के जरिए जुड़े रहेंगे।
लेखक के बारे में
WD