1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. iran us peace talks islamabad mediation

पाकिस्तान से वार्ता करेंगे अराघची, क्या अमेरिका से शांति वार्ता करेंगे ईरानी विदेश मंत्री?

US Iran peace talk
Islamabad Talks : अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल को इस्लामाबाद लाने में सफल रहा है। हालांकि दूसरे दौर की वार्ता में दोनों देशों के बीच प्रत्यक्ष बातचीत होगी या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
 
पाकिस्तान पहुंचे अराघची का पाकिस्तान के फिल्ड मार्शल असीम मुनीर ने स्वागत किया। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज पाकिस्तान के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर अमेरिका और ईरान के ओर से अलग अलग बयान आ रहे हैं।
 

बैठक पर क्या बोला ईरान?

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची सहित एक काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद पहुंचा। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बताया कि विदेश मंत्री अराघची युद्ध को खत्म करने और इलाके में शांति बहाल करने के लिए चल रही मध्यस्थता को लेकर पाकिस्तानी के उच्च स्तरीय अधिकारियों से मिलेंगे। ईरान और अमेरिका के बीच कोई बैठक प्लान नहीं है। ईरान के ऑब्जर्वेशन पाकिस्तान को बता दिए जाएंगे। 
 

क्या है अमेरिका का पक्ष

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा, 'प्रेसिडेंट ने स्पेशल दूत विटकॉफ और जेरेड कुशनर को वापस इस्लामाबाद भेजने का फैसला किया है। ईरानी बात करना चाहते हैं। वे पर्सनली बात करना चाहते हैं। स्टीव और जेरेड ईरानियों की बात सुनने के लिए शनिवार को पाकिस्तान जाएंगे। हमें उम्मीद है कि प्रोग्रेस होगी और हमें उम्मीद है कि इस मीटिंग से पॉजिटिव डेवलपमेंट होंगे। वाइस प्रेसिडेंट स्टैंडबाय पर हैं और अगर हमें लगा कि उनके समय का इस्तेमाल करना ज़रूरी है तो वे पाकिस्तान भेजने को तैयार होंगे।
 
शांति वार्ता की उम्मीद के बीच अमेरिका ने एक बार फिर हार्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी पार कर जा रहे ईरानी जहाज को रोक लिया। इस पर ईरान की ओर से नाराजगी जताई गई है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Top News : अमेरिका से ईरान की बैठक नहीं, स्टैंडबाय पर अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस