सम्बंधित जानकारी
- Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा
- Heatwave : देशभर में भीषण गर्मी का कहर, प्रयागराज में पारा 45.2°C पहुंचा
- कानों में भारतीय झुमके, चेहरे पर स्माइल, क्या है इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के देसी झुमकों वाली सेल्फी का राज?
- क्या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्यों बिछड़े सभी बारी बारी?
- राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?
Top News : अमेरिका से ईरान की बैठक नहीं, स्टैंडबाय पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
Top News 25 April : ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध थमने के आसार नजर आ रहे हैं। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान पहुंच गए हैं जबकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी आज इस्लामाबाद आ रहा है। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे आज जारी होंगे। देशभर में भीषण गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। विराट कोहली ने IPL मैच में RCB को जीत दिलाई।
ईरान और अमेरिका के बीच बैठक नहीं
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची सहित एक काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद पहुंचा। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बताया कि विदेश मंत्री अराघची युद्ध को खत्म करने और इलाके में शांति बहाल करने के लिए चल रही मध्यस्थता को लेकर पाकिस्तानी के उच्च स्तरीय अधिकारियों से मिलेंगे। ईरान और अमेरिका के बीच कोई बैठक प्लान नहीं है। ईरान के ऑब्जर्वेशन पाकिस्तान को बता दिए जाएंगे।
आज पाकिस्तान पहुंचेगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा, 'प्रेसिडेंट ने स्पेशल दूत विटकॉफ और जेरेड कुशनर को वापस इस्लामाबाद भेजने का फैसला किया है। ईरानी बात करना चाहते हैं। वे पर्सनली बात करना चाहते हैं। स्टीव और जेरेड ईरानियों की बात सुनने के लिए शनिवार को पाकिस्तान जाएंगे। हमें उम्मीद है कि प्रोग्रेस होगी और हमें उम्मीद है कि इस मीटिंग से पॉजिटिव डेवलपमेंट होंगे। वाइस प्रेसिडेंट स्टैंडबाय पर हैं और अगर हमें लगा कि उनके समय का इस्तेमाल करना ज़रूरी है तो वे पाकिस्तान भेजने को तैयार होंगे।
उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे आज
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद आज सुबह 10 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच हुई थीं और कॉपियों का मूल्यांकन अप्रैल में पूरा किया गया। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर देखे जा सकते हैं।
देशभर में भीषण गर्मी का कहर
देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी तटीय इलाकों को छोड़कर बाकी अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। ALSO READ: Heatwave : देशभर में भीषण गर्मी का कहर, प्रयागराज में पारा 45.2°C पहुंचा
कोहली ने दिलाई RCB को जीत
विरोट कोहली और साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हरा दिया। RCB की अपने घरेलू मैदान पर खेले गए 5 मैचों में चौथी जीत दर्ज। 10 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची RCB। ALSO READ: विराट कोहली की सशक्त पारी ने बैंगलूरू को गुजरात के खिलाफ दिलाई 5 विकेटों से जीत
edited by : Nrapendra Gupta
