पाकिस्तान की हालत ढीली करने वाला डेंजर खिलाड़ी हुआ RCB में शामिल, बेंगलुरु ने प्लेऑफ से पहले चला बड़ा दांव
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल (Jacob Bethell) की जगह न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट (Tim Seifert) को शामिल किया है क्योंकि वह राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण आईपीएल प्ले-ऑफ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। BCCI ने एक बयान में कहा कि यह बदलाव 24 मई से प्रभावी होगा।
न्यूजीलैंड के लिए 66 टी20 मैचों में 1540 रन बनाने वाले सिफर्ट ने इससे पहले आईपीएल में केवल तीन मैच खेले हैं और आखिरी बार 2022 में टूर्नामेंट में शामिल हुए थे। वह दो करोड़ रूपए में आरसीबी से जुड़ेंगे। वे इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं।
बयान में कहा गया है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने टिम सिफर्ट से करार किया है क्योंकि जैकब बेथेल 23 मई 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ RCB के लीग चरण के मैच के बाद राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए 24 मई 2025 को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 22, 2025
New Zealand's explosive wicketkeeper batter, Tim Seifert, has been named as RCBs temporary replacement for Jacob Bethell, who returns to England for national duties after our SRH match.
Welcome to #ನಮ್ಮRCB, Bam Bam! … pic.twitter.com/4TuFJdUHpY
बेथेल का आरसीबी के साथ आखिरी मैच शुक्रवार को होगा जब टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। उनका अंतिम लीग मैच 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ होगा।
पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस प्ले-ऑफ में जगह बनाने वाली अन्य टीमें हैं।
गुजरात टाइटन्स का प्रतिनिधित्व करने वाले जोस बटलर (Jos Buttler) भी प्ले-ऑफ में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह इंग्लैंड की वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलेंगे।
पाकिस्तान के खिलाफ मचाया था गदर
इस साल मार्च में पाकिस्तान की टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलने न्यूजीलैंड गई थी। इस सीरीज को न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया था। जीत के हीरो रहे टिम साइफर्ट, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा, 249 रन बनाए। उनका औसत 62 से ऊपर था और स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा। साइफर्ट ने सीरीज में 22 छक्के और 20 चौके लगाकर पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी।
TIM SEIFERT - PART OF RCB FOR IPL 2025. pic.twitter.com/Q4jcTTW9Ar
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 22, 2025

